ओडिशा के भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में 27 जनवरी को हुए रहस्यमयी धमाके का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक अपने घर की छत पर कथित तौर पर देसी बम तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद धुआँ फैल जाता है, लोग घबराकर छत से नीचे उतरने लगते हैं। एक महिला के कपड़ों में आग लग जाती है, जबकि एक युवती बुरी तरह झुलसकर दर्द से कराहती हुई इधर-उधर भागती दिखती है।
BIG NEWS 🚨 On January 27 in Bhubaneswar, Odisha, history-sheeter Shahnavaz Malik was making crude bombs on his rooftop.
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) February 15, 2026
A sudden blast injured four people.
Police said the bomb, meant for revenge, exploded during assembly.
Karma hits back !! pic.twitter.com/V62dW2ak2q
मौजूद लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि इस धमाके में वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, साथ ही तीन अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए थे। फिलहाल चारों घायलों का इलाज चल रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका दहल उठा।
इस फुटेज के सामने आने के बाद अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी इस केस की गहन जाँच में जुट गई है।
शहनवाज मलिक का आपराधिक इतिहास, NIA को टेरर एंगल की आशंका
पुलिस के अनुसार, शहनवाज मलिक एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ भुवनेश्वर के कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती जाँच में आशंका जताई जा रही है कि वह किसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए क्रूड बम तैयार कर रहा था। हालाँकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि उसके पास इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आखिर आई कहाँ से।
इसी कड़ी में पुलिस उसके संपर्कों, पुराने मामलों और हालिया गतिविधियों की गहन जाँच कर रही है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए अब NIA भी इस मामले में सक्रिय हो गई है। एजेंसी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर मिट्टी, मलबा और अन्य फॉरेंसिक सैंपल इकट्ठा किए हैं।
जाँच एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जाँच की जा रही है और घायलों के ठीक होते ही उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की परतें खोली जाएँगी।

