संभल दंगों पर फिल्म बना रहे निर्माता अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है। फेसबुक पर शेख अब्दुल्ला ओबेस नाम के शख्स ने उनके बेटे को पेट्रोल डालकर जलाने की बात कही। इस गंभीर धमकी के बाद लखनऊ की हजरतगंज साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
अमित जानी और उनकी टीम इस समय भारी तनाव में है। पुलिस धमकियाँ देने वाले की लोकेशन और पहचान पुख्ता करने में जुटी है। दूसरी तरफ, संभल में ही एक और फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बवाल मच गया है।
27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में यादव समाज की लड़की और मुस्लिम युवक की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इससे नाराज यादव समाज के लोगों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के लिए सिनेमा हॉल संचालकों को अल्टीमेटम दिया है।
पुलिस ने फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और अभिनेत्री प्रगति तिवारी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

