कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में इंटरनल परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर शहबाज नाम के एक छात्र ने गुस्से में आकर ड्यूटी पर तैनात हिंदू असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार को थप्पड़ मार दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शहबाज कॉलर पकड़कर टीचर को पीट रहा है।
कलबुर्गी में सनसनीखेज घटना:
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 21, 2026
डरा हुआ कौम!
परीक्षा में मोबाइल फोन से नकल करते पकड़े जाने पर मोहम्मद शाहबाज ने प्रोफेसर शिवराजकुमार को घूंसा मारा।
मोहम्मद शाहबाज को विश्वास है कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है वह जो चाहे वह कर सकता है
रमजान के पवित्र महीने में भी ये लोग… pic.twitter.com/QI2u6s6Kzs
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका विषय की इंटरनल परीक्षा के दौरान हुई। परीक्षा कक्ष की निगरानी कर रहे प्रोफेसर शिवराज कुमार ने शाहबाज को मोबाइल फोन के जरिए नकल करते हुए पकड़ लिया।
जब प्रोफेसर ने उससे सवाल किया और उसकी उत्तर पुस्तिका जब्त कर उसे कक्षा से बाहर जाने को कहा, तो छात्र ने गुंडई शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर छात्र ने प्रोफेसर से धक्का-मुक्की की, उनका कॉलर पकड़कर मारपीट की और परीक्षा कक्ष में हंगामा खड़ा कर दिया।
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को सँभाला और छात्र के अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर छात्र को आगामी परीक्षाओं में बैठने से रोकने का निर्णय लिया गया है। हालाँकि अब तक पीड़ित प्रोफेसर या कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

