नागपुर की फैक्ट्री में धमाके से 20 की मौत, 18 मजदूर घायल: PM मोदी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हो गया। रविवार (1 मार्च 2026) को एसबीएल एनर्जी नाम की कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ, इसमें कम से कम 20 मजदूरों के मौत की खबर है, जबकि 18 मजदूरों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्‍टरी में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है और प्रत्‍येक मृतक के परिजन को पाँच-पाँच लाख रुपए की वित्‍तीय सहायता दिए जाने की घोषणा की।

नागपुर जिले के राउलगाँव में एसबीएल कंपनी खनन का काम करती है। इसके लिए विस्फोटक और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार घटना सुबह 5.30 बजे की जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा यूनिट हिल गया। धमाका इतनी तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

धमाके के समय वहाँ 25-30 मजदूर काम कर रहे थे। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में फँसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है।