प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (1 मार्च 2026) को तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ अर्थव्यवस्था को गति देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।
तमिलनाडु में 8 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, 3 नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमिशन के अलावा चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु देश के भविष्य में अहम भूमिका निभाएगा।
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नए परियोजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँचेगा। किसानों को फायदा मिलेगा। बाजारों तक पहुँचने के लिए बेहतर सड़कें बन रही हैं। इससे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को पहुँचने में भी आसानी होगी।
डीएमके-कॉन्ग्रेस पर पीएम का वार
पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में विकास की अपार संभावनाएँ हैं। लेकिन डीएमके-कॉन्ग्रेस ने मिलकर काम रोक दिया है। मदुरवॉयल कॉरिडोर का काम रुका हुआ है, थूथूकुडी में माल ढुलाई का काम सिर्फ कागजों पर होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 6 लाख से अधिक घर पूरे हुए हैं और परिवारों को दिए गए। लेकिन डीएमके की वजह से करीब 3 लाख घर अभी भी अधूरे हैं।
Tamil Nadu is signalling a clear desire for change. Unfulfilled promises and corruption under the DMK have disappointed the people. The NDA is the preferred choice. Watch from Madurai.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
https://t.co/oNPtD4woSs
उन्होंने कहा कि डीएमके का मॉडल माफिया शैली की राजनीति रही है। खराब सड़कें, जल निकासी की खराब व्यवस्था इनकी देन है। यहाँ तक कि डीएमके के मेयर को भ्रष्टाचार की वजह से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और राज्य की महिलाएँ अपने परिवार को ड्रग माफिया और शराब के चंगुल में फँसते हुए देख रही है और कुछ नहीं कर पा रही।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद ही चेन्नई बंदरगाह और मदुरवॉयल एलिवेटेड कॉरिडोर बना और देश में पहली बार पोर्ट क्लस्टर बनाया गया।
तिरुप्परनकुंद्रम के सुब्रमण्यस्वामी मंदिर भी पहुँचे पीएम
पीएम मोदी तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने भगवान मुरुगन के सामने साक्षात दंडवत किया। मंदिर के पुजारियों ने भगवान की तस्वीरें पीएम मोदी को भेंट की।
Vetrivel Muruganukku Arogara!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
Prayed at the Arulmigu Subramaniyaswamy Temple, Thirupparankundram, Madurai.
Sought blessings for peace, prosperity and the well-being of all. May Lord Murugan always guide us with strength, courage and wisdom. pic.twitter.com/RjNVZSXgKB
एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मदुरै के थिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में प्रार्थना की और शांति, समृद्धि और सभी की भलाई के लिए आशीर्वाद माँगा। भगवान मुरुगन हमेशा हमें ऐसा रास्ता दिखाएँ, जिसपर शक्ति, साहस और बुद्धि के साथ चल सकें।

