इजरायल का ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक, कई अमेरिकी F-14 जेट तबाह: एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट करने का दावा

इजरायल ने इस्फहान एयरपोर्ट पर ईरान के कई अमेरिकी F-14 जेट नष्ट कर दिए, टॉमकैट्स का पूरा ऑपरेशनल फ़्लीट एयरबेस पर तैनात है। इन हमलों ने ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को काफी नुकसान पहुँचाया है, जिससे इजरायल का हवाई दबदबा काफी बढ़ गया है। मिलिट्री एनालिस्ट्स का कहना है कि इस ऑपरेशन ने ईरान के पूरे ऑपरेशनल F-14 फ्लीट को खत्म कर दिया होगा।

आईडीएफ के बयानों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के इस्फहान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें ईरान के कई अमेरिकी निर्मित F-14 ‘टॉमकैट’ (Tomcat) फाइटर जेट्स को नष्ट कर दिया गया है।

ये हमला इस्फहान के शाहिद बेहेश्ती इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर किया गया। इन हवाई अड्डों पर ईरान के पुराने F-14 टॉमकैट्स का काफी बड़ा ऑपरेशनल बेड़ा तैनात था।

आईडीएफ का दावा है कि इस हमले में कई F-14 जेट्स, साथ ही हवाई अड्डे पर मौजूद रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया। ये कार्रवाई ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ का हिस्सा है।

इस्फहान में 8वीं टेक्नीकल फाइटर बेस ईरान के लिए काफी अहम है क्योंकि यहाँ खास कर एफ -14 फाइटर जेट को रखा जाता है। ऐसे में इस बेस के नष्ट होने से ईरान की वायुसेना को काफी नुकसान पहुँचा है।