भारत में कच्चे तेल और एलपीजी का कोई संकट नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा है कि दुनिया में एकमात्र भारत है, जिसके लिए होर्मुज खुला है। उन्होंने कहा कि होर्मुज संकट में भारत की कोई भूमिका नहीं है। आज भारत 40 देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है।
एलपीजी पर उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी और एलएनजी मौजूद है। किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कालाबाजारी की वजह से लोग पैनिक हो रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, होर्मूज स्ट्रेट से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित हुई है, वैकल्पिक रूट से कच्चा तेल आ रहा है।
#WATCH | Delhi: In the Lok Sabha, Union Minister for Petroleum and Natural Gas, Hardeep Singh Puri, says, "…The world has not faced a moment like this in modern energy history…India's crude supply position is secure, and the volume secured exceeds what the Hormuz would have… pic.twitter.com/21coY4LOYd
— ANI (@ANI) March 12, 2026
उन्होंने कहा कि आधुनिक एनर्जी इतिहास में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा। भारत की क्रूड सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है, और जो वॉल्यूम मिला है, वह होर्मुज से मिलने वाले क्रूड से ज़्यादा है। संकट से पहले, भारत का लगभग 45% क्रूड इंपोर्ट होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से होता था।
उन्होंने कहा कि CNG की सप्लाई 100% जारी है। भारत में LNG के कार्गो रोज आ रहे है। कनाडा, नार्वे, रूस से ईंधन लाया जा रहा है। पड़ोसी देशों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी नहीं बढ़े हैं। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई भी सुचारू रूप से शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की शानदार डिप्लोमैटिक पहुँच और गुडविल की वजह से, भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है, जितना होर्मुज के रास्ते हम लाते थे।” उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में कच्चा तेल सस्ती है। दिल्ली में 60 रुपए बढ़ने के बाद भी सिलेंडर के दाम 913 रुपए हैं।

