चोर के घर ही चोरी: कर्नाटक में वक्फ की संपत्तियों पर मुस्लिमों ने किया कब्जा, मंत्री बोले- 1.12 लाख एकड़ जमीन में से 20054 एकड़ ही बची

जिस वक्फ बोर्ड पर ‘पराया माल अपना’ कहने का आरोप लगता रहा है। आज उसकी संपत्ति चोरी हो गई। कर्नाटक के आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने वक्फ की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुस्लिमों ने ही इस पर कब्जा किया है।

जमीर खान के मुताबिक, भूमि सुधारों के लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड ने 23627 एकड़ भूमि खो दी। उन्होंने दोहराया कि हिंदू मंदिरों ने वक्फ बोर्ड की किसी भी संपत्ति का अतिक्रमण नहीं किया है।

अफजलनगर के कॉन्ग्रेस विधायक एमवाई पाटिल के एक सवाल के जवाब में मंत्री जमीर खान ने कहा कि वक्फ की राज्य में 112860 एकड़ जमीन थी, लेकिन अभी सिर्फ 20054 एकड़ बची है। उन्होंने कहा कि 17969 एकड़ जमीन पर कब्जा हो चुका है।

उन्होंने कहा, “हमने इनाम उन्मूलन एक्ट के तहत 47,263 एकड़ और भूमि सुधार एक्ट के तहत 23,627 एकड़ जमीन खो दी।”

बहस के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वो जानना चाहते हैं कि वक्फ बोर्ड द्वार कई जगहों को वक्फ संपत्ति बताया जा रहा है जहाँ सरकारी स्कूल और मंदिर हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि कलबुर्गी क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसी संपत्तियों को वक्फ की जमीन बताया जा रहा है, जिनमें सरकारी स्कूल और मंदिर हैं, लेकिन इससे वक्फ बोर्ड दूर रहेगा।