‘हमें मोनालिसा 35 टुकड़ों में नहीं, जिंदा चाहिए’: वकील नाजिया खान का बड़ा दावा, कहा- फरमान से निकाह के पीछे शरजील इमाम-PFI का हाथ

कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा और केरल के फरमान की शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात के बाद इसे ‘लव जिहाद’ का बड़ा मामला बताया है।

नाजिया ने आशंका जताई है कि इस शादी के पीछे दिल्ली दंगों के आरोपित शरजील इमाम और प्रतिबंधित संगठन PFI की फंडिंग हो सकती है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप की माँग करते हुए कहा, “हमें मोनालिसा जिंदा चाहिए, 35 टुकड़ों में नहीं।”

हिंदू मैरिज एक्ट के उल्लंघन का आरोप

नाजिया खान ने कहा कि यह कोई सामान्य शादी नहीं है। उनके अनुसार, फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को मुसलमान बताया, फिर हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में शादी कर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत कोई मुस्लिम तब तक हिंदू प्रथा से शादी नहीं कर सकता जब तक वह धर्म परिवर्तन न करे।

वहीं, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा के माता-पिता ने डीएसपी श्वेता शुक्ला को शिकायत सौंपी है। नाजिया ने माँग की है कि शरजील इमाम की पैरोल रद्द की जाए और जाँच की जाए कि क्या फरमान, शरजील की सभाओं में मौजूद था। उन्होंने केरल सरकार पर कट्टरपंथियों को सहयोग देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।