जिहाद फैलाने के लिए ‘सेशन’ और ‘डिस्कॉर्ड’ ऐप का इस्तेमाल कर रहा था BDS छात्र हारिश अली: मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद UP-ATS का खुलासा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आतंकी गतिविधियों के आरोप में पकड़ा गया BDS का छात्र हारिश अली सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को उकसाता था। वह इंस्टाग्राम के साथ तमाम इनक्रिप्टेड ऐप्स सेशन और डिसकॉर्ड जैसे ग्रुप बनाकर जिहादी विचारधारा फैला रहा था। इन ऐप्स के माध्यम से वह भारत में ISIS को मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ रहा था।

UPATS ने बयान जारी कर बताया कि हारिश अली ने सेशन और डिसकॉर्ड ऐप्स पर ISIS समर्थित ग्रुप्स बनाए थे। इन ग्रुपों में ISIS के मीडिया चैनलों की तस्वीरें और ऑडियो शेयर किए जाते थे। हारिश का नेटवर्क पाकिस्तान के साथ-साथ दूसरे देशों के अन्य ISIS हैंडलरों के साथ भी था। वह खुद भी ISIS का सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत था।

वह भारत की लोकतांत्रिक सरकार गिराकर खिलाफत व्यवस्था और शरिया कानून लाने के ख्वाब संजो रहा था। फिलहाल सुरक्षाबल हारिश अली के डिजिटल उपकरणों की गहनता से जाँच कर रहे हैं। अधिकारियों का शक है कि इससे जुड़े नेतवर्क का भी जल्द खुलासा होगा।