पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू के नेता रहे केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल का हाथ थाम लिया है। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
राष्ट्रीय लोकदल परिवार में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता, पूर्व सांसद, श्री के.सी. त्यागी जी और पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री अशोक यादव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
— Jayant Singh (@jayantrld) March 22, 2026
आज दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत करने… pic.twitter.com/Tau5Mr48NI
इस मौके पर एनडीटीवी से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार और अजीत सिंह दोनों पार्टियों का मर्जर करना चाहते थे। ये बैठक उनके घर पर ही हुई थी। उन्होंने कहा कि आरएलडी और जेडीयू दोनों के राजनीतिक विचार एक जैसे हैं। दोनों ही पार्टियाँ डॉक्टर लोहिया, चौधरी चरण सिंह और कर्पुरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित रही है।
उन्होंने नीतीश कुमार को बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया और कहा कि उनकी तरह का मुख्यमंत्री ढूँढना मुश्किल है। उनके बिना जेडीयू की कल्पना नहीं की जा सकती है।

