शौहर शरीफ खान कमरे में करता रेप, बीवी यास्मीन गेट पर देती पहरा: ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने पीड़िता से दरिंदगी, MP पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने यास्मीन खान ने अपने शौहर शरीफ खान से 22 साल की युवती का बार-बार रेप करवाया। पीड़िता ने शनिवार (28 मार्च 2026) को पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने शरीफ खान, उसके भाई मुवीन खान और यास्मीन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में पीड़िता ने बताया कि यास्मीन खान ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता भी उसके पास काम सीखने जाती थी। एक दिन यास्मीन ने काम सिखाने के बहाने अपने घर बुलाया। पीड़िता घर पहुँची, तो वहाँ यास्मीन का शौहर शरीफ खान घर में अकेला था। शरीफ खान ने उसे इंतजार करने के लिए घर में रोका और पीड़िता के साथ रेप किया।

पीड़िता ने कहा कि जब यह बात उसने यास्मीन को बताई, तो उसने आवाज दबा दी। इसके बाद यास्मीन बार-बार किसी न किसी बहाने से पीड़िता को घर बुलाने लगी। घर में यास्मीन उसे अपने शौहर शरीफ खान के हवाले कर देती। शरीफ खान कमरे में पीड़िता से रेप करता और यास्मीन बाहर खड़ी रहती थी। पीड़िता ने बताया कि इसमें शरीफ खान के भाई मुवीन खान का भी हाथ था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।