2 नाबालिग लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल, 2 युवकों को आगरा पुलिस ने पकड़ा: परिजन बोले- बेटी को जाल में फँसाकर किया गैंगरेप

आगरा के खंदौली इलाके में 48 अश्लील Video वायरल होने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मामले में हिंदू-मुस्लिम एंगल सामने आने से गाँव में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक Video में दो नाबालिग छात्राएँ और दो किशोर दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि एक आरोपित ने छात्रा को बहला-फुसलाकर फँसाया और अपने साथी के साथ मिलकर उसका शोषण किया। विरोध करने पर Video वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

बताया जा रहा है कि एक के बाद एक 48 आपत्तिजनक Video सोशल मीडिया पर डाल दिए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो करीब तीन महीने पुराने बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत कर लिया है। गाँव में शांति बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से जुड़े Video शेयर न करें।