पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ। जोरदार धमाके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौके से नीले रंग का ग्रेनेट बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है।
💥 EXPLOSION in Chandigarh!
— Dipak (@Rohit51388267) April 1, 2026
Video surfaces of a man throwing a grenade outside the BJP office. No injuries reported, but forensic teams are on the spot. Delhi is moving fast with a 7 PM CCS meeting.
Something big is happening. Stay tuned. 💀👇 #Chandigarh #Blast #IndiaNews pic.twitter.com/9uu637gevC
सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा, “भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि उसके पास पंजाब के सिख युवाओं को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे अपना लो। दसमेश पिता (गुरु गोविंद सिंह) का खालसा पंथ इसकी उचित जवाबी कार्रवाई करेगा। गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारों को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे सिर पर दसमेश पिता का हाथ है। पंजाब की धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा।”

बुधवार (01 अप्रैल 2026) को शाम 5 बजे सेक्टर 37 ए स्थित BJP दफ्तर के बाहर हुए इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हैं। घटनास्थल पर CFSL, NIA, पंजाब पुलिस STF, क्राइम ब्राँच समेत राज्य और केंद्रीय स्तर की जाँच एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं।
सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति हैंड ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंकता और मौके से भागता नजर आ रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान हुई है। दोनों हमले से पहले और बाद में इलाके में घूमते भी नजर आए हैं। पूरे चंडीगढ़ में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि हाल के दिनों में पंजाब में लगातार हो रही घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतें माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पंजाब की एकता को कमजोर नहीं किया जा सकता।

