भारत के खिलाफ आग उगलने वाले ट्रंप के चेले एलिजा शेफर ने किया 16 साल के लड़के का यौन शोषण, पूर्व पत्नी ने ही किया खुलासा: US में है MAGA का बड़ा सपोर्टर

एलिजा शेफर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें उनकी एक्स वाइफ ने कोर्ट में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। यह मामला बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद के दौरान सामने आया, जहाँ उनकी एक्स-वाइफ ने दावा किया कि शैफर ने खुद माना था कि उन्होंने 16 साल के एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण किया था।

बताया गया कि यह घटना उस समय की है जब वह एक यूथ पादरी के तौर पर काम कर रहे थे। कोर्ट में गवाही देते हुए एक्स वाइफ ने कहा कि इसी वजह से वह अपने बच्चों को उनके साथ अकेला छोड़ने से डरती हैं।

एक्स वाइफ ने यह भी आरोप लगाया कि एलिजा शेफर को मैनिक (सनकी) बताया गया था और वह कई मानसिक दवाइयाँ ले रहे थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि शैफर ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इन आरोपों के चलते कोर्ट में उनकी मानसिक स्थिरता और व्यवहार को लेकर चिंता जताई गई है।

विवाद, निजी जीवन और भारत विरोधी बयान

शैफर पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। उनका नाम सारा सेटका के साथ विवादित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहा है। इस मामले को मिलो यियानोपोलोस ने सार्वजनिक किया था, जिसमें उनके निजी जीवन को लेकर कई दावे किए गए थे।

इसके अलावा, एलिजा शेफर और उनके सहयोगियों पर भारत और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने के आरोप भी लगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत का मजाक उड़ाते हुए ओलंपिक में पदकों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारतीय यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।