16 साल के किशोर को हुस्न के जाल में फँसा नैनीताल ले गई आतिका सिद्दीकी, अश्लील Video बना माँगी ₹25 लाख की रंगदारी: लखनऊ में हनीट्रैप की सरगना गिरफ्तार

लखनऊ में हनीट्रैप के जरिए लोगों को शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह की मास्टरमाइंड आतिका सिद्दीकी को पुलिस ने शनिवार (18 अप्रैल 2026) को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली आतिका पर आरोप है कि उसने एक 16 साल के नाबालिग किशोर को अपने हुस्न के जाल में फँसाया और उसे अगवा कर नैनीताल ले गई।

नैनीताल में आतिका सिद्दीकी ने किशोर के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील Video बनाकर परिवार से 25 लाख रुपए की रंगदारी माँगी। पुलिस जाँच में सामने आया है कि आतिका सिद्दीकी भोले-भाले युवकों और किशोरों को अपना निशाना बनाती थी।

मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार, पुलिस ने दर्ज किया केस

आतिका सिद्दीकी की धमकियों और Video वायरल होने के डर से पीड़ित परिवार बुरी तरह टूट गया था। परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और सख्त कार्रवाई की माँग की।

इसके बाद ठाकुरगंज थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आतिका के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो (POCSO) एक्ट, अपहरण और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

शातिर आतिका सिद्दीकी ने पुलिस से बचने के लिए एक चाल भी चली थी। उसने खुद नाबालिग किशोर, एक पत्रकार और दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

हालाँकि, पुलिस की गहराई से की गई जाँच में यह आरोप पूरी तरह झूठा पाया गया। पुलिस के पास आतिका सिद्दीकी द्वारा 25 लाख रुपए की माँग करने के पुख्ता सबूत और CCTV फुटेज भी मौजूद हैं, जिसके आधार पर अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।