‘आतंकवादी हैं PM मोदी’: कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, विरोध में उतरी BJP

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी बराबरी और न्याय के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते हैं।

हालाँकि, बयान पर बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्द का अर्थ यह था कि प्रधानमंत्री विपक्षी नेताओं को ‘आतंकित’ कर रहे हैं, न कि वे स्वयं आतंकवादी हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कॉन्ग्रेस गिरते स्तर की राजनीति कर रही है। गोयल ने इसे 142 करोड़ भारतीयों और लोकतंत्र का अपमान बताते हुए खड़गे से माफी की माँग की। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले इस बयान ने चुनावी माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।