‘आजकल हिंदू लड़कियों को भी मुस्लिम लड़के ही पसंद हैं’: नासिक TCS की तरह मुंबई में जूनियर हिंदू महिला कर्मचारी से गंदी बात करता था अशरफ सिद्दीकी, पुलिस ने पकड़ा

नासिक के कॉरपोरेट TCS धर्मांतरण केस के बाद अब मुंबई में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहाँ अशरफ सिद्दीकी कंपनी की महिला हिंदू कर्मचारियों को फँसाता था और उन्हें भद्दे मैसेज भेजता था। 19 साल की पीड़िता ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है, उन्होंने बताया कि अशरफ मैसेज करता था- “आजकल हिंदू लड़कियों को भी मुस्लिम ही पसंद आते हैं।”

पीड़िता ने अशरफ की शिकायत अग्री पाडा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह महालक्ष्मी इलाके में कॉरपोरेट कंपनी के लिए थर्ड पार्टी टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है। इसी कंपनी में काम करने वाला उसका सीनियर अशरफ सिद्दीकी ने पहले उसे व्हाट्सऐप पर मिस कॉल किया। पीड़िता ने पूछा कि उसे उसका नंबर कैसे मिला, तो उसने बताया कि कंपनी के व्हाट्सऐप ग्रुप से उसका नंबर निकाला है।

इसके बाद अशरफ ने पीड़िता को अश्लील मैसेज-वीडियो भेजने शुरू कर दिए, यहाँ तक कि शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डालने लगा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसने अशरफ से कहा कि वह हिंदू है तो अशरफ ने कहा, “आजकल हिंदू लड़कियाँ मुस्लिमों को ज्यादा पसंद करती हैं।” पीड़िता ने तंग आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।