सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने भगवान विष्णु की फोटो से छेड़छाड़ कर उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा चिपकाया था। इस विवादित पोस्ट पर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचा, जिसके बाद काटजू ने विवादित पोस्ट को हटा लिया।
दरअसल, 25 अप्रैल 2026 को मार्कण्डेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चेहरे को भगवान विष्णु के स्वरूप के साथ जोड़कर दिखाया था। इस तस्वीर में ट्रंप को भगवान विष्णु जैसा दिखाते हुए उनके पारंपरिक प्रतीकों शेषनाग, चक्र, गदा, कमल आदि के साथ एडिट किया गया था। पोस्ट सामने आते ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।
🛑 LEGAL NOTICE
— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) April 26, 2026
To,
Mr. Markandey Katju
Former Judge, Supreme Court of India
X Handle:@mkatju,
Subject: Legal Notice for Immediate Removal of Blasphemous Post, Public Apology, and Cessation of Further Acts Outraging Hindu Religious Sentiments, Failing Which Legal Proceedings… pic.twitter.com/foIWgWzgQw
आलोचना के बावजूद वही पोस्ट दोबारा साझा किया गया, जिसके बाद कार्रवाई की माँग उठने लगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने बताया कि मामले में मार्कण्डेय काटजू को कानूनी नोटिस भेजा गया। नोटिस में साफ लिखा गया, “भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त जज के रूप में, आप से न्यायिक गरिमा, संवैधानिक नैतिकता और नागरिकों की धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।”
नोटिस में पोस्ट को ‘ईशनिंदा’ बताते हुए इसे तुरंत हटाने, सार्वजनिक रुप से माफी माँगने और भविष्य में ऐसे पोस्ट न करने की माँग की गई। विवाद बढ़ने और नोटिस मिलने के बाद आखिरकार काटजू ने वह पोस्ट डिलीट कर दी है। उन्होंने माफी माँगते हुए भविष्य में ऐसा ना करने का भरोसा दिया है।

