पहले धमकी के डर से अपना देश छोड़ने को हुईं मजबूर, अब हत्या की ‘नाजी’ साजिश का खुलासा: पढ़ें- डच राजकुमारी एलेक्सिया और कैथरीना की कहानी

नीदरलैंड की दो डच घराने की राजकुमारियों पर फिर एक बार खतरा मंडराया है। हाल ही में 22 साल की राजकुमारी कैथरीना अमालिया और उनकी छोटी बहन राजकुमारी एलेक्सिया की हत्या की साजिश रची गई। हालाँकि, साजिश रचने वाले शख्स को फरवरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि वह शख्स नाजी विचारधारा से प्रेरित था।

शख्स के पास से दो कुल्हाड़ी मिली हैं, जिसमें ‘एलेक्सिया’, ‘मोसाद’ (इजरायल की खुफिया एजेंसी) और ‘सीग हील’ लिखा हुआ था। ये शब्द नाजी द्वारा अभिवादन के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि शख्स के पास से एक हाथ से लिखा नोट भी मिला है, जिस पर ‘अमलिया’, ‘एलेक्सिया’ और ‘ब्लडबाथ’ यानी खून-खराबा लिखा था।

हालाँकि, अधिकारियों ने अब तक इसके पीछे का मकसद पता नहीं लगा है। शख्स को सोमवार (04 मई 2026) को अदालत में पेश किया जाएगा।

पहले भी राजकुमारियों को मिली धमकियाँ

यह पहली बार नहीं है जब नीदरलैंड की इन राजकुमारियों पर खतरा मंडराया है। इससे पहले भी साल 2020 में भी राजकुमारियों को रेप और हिंसा से धमकी भरे मैसेज मिले थे, जिसके बाद दोनों राजकुमारियों को छिपने को मजबूर होना पड़ा था। दो साल बाद उन्हें एम्स्टरडम में अपना हॉस्टल छोड़ना पड़ा था, इसके बाद वे हेग में भारी सुरक्षा के बीच एक शाही महल में रही थीं।

कौन हैं राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया?

बता दें कि 22 साल की राजकुमारी कैथरीना अमालिया और 19 साल की राजकुमारी एलेक्सिया आपस में सगी बहने हैं और वे राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की बेटियाँ हैं। अमालिया डच सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं, जो अपनी सादगी और पढ़ाई के लिए जानी जाती हैं, जबकि एलेक्सिया उत्तराधिकारी में दूसरे स्थान पर हैं। दोनों डच शाही घराने की सक्रिय सदस्य हैं।