‘CRPF ने ममता बनर्जी के घर किया हमला, सड़कों पर सेना’: बंगाल में BJP की जीत के बाद पाकिस्तान से फैलाया जा रहा प्रोपेगेंडा, PIB ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर कोलकाता को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत हैं। पीआईबी (PIB) और कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सेना घुसने या मुख्यमंत्री पर हमले जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत फैलाया गया प्रोपेगेंडा है।

क्या दावा किया?

सोशल मीडिया पर ‘अनुषी तिवारी’ नामक एक प्रोफाइल से दावा किया गया कि भारी संख्या में भारतीय सेना कोलकाता में घुस रही है। दावा था कि जनता ने सेना का रास्ता रोक दिया है। इसके अलावा, यह भी कहा गया कि CRPF ने ममता बनर्जी के घर पर हमला किया, वे घायल हैं और विदेशी दूतावासों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

PIB ने इन सभी दावों को ‘फर्जी’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तानी नेटवर्क द्वारा चलाया जा रहा एक दुष्प्रचार अभियान है। वहीं, पुलिस ने साफ किया कि शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुराने और असंबंधित Video को गलत तरीके से जोड़कर शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अब ऐसे भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। जनता से अपील है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।