पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, मध्यमग्राम में मारी गईं गोलियाँ

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और ममता बनर्जी को भबानीपुर से हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या (Suvendu Adhikari’s PA Shot Dead) कर दी गई है। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई जहाँ हमलावरों ने सरेराह उन्हें निशाना बनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में सवार थे। तभी अचानक हमलावरों ने उन पर फायरिंग की गई। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने बेहद करीब से वारदात को अंजाम दिया।

CNN News18 के मुताबिक, रथ को निशाना बनाकर कई गोलियाँ चलाई गईं। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने रथ पर तब गोलियाँ चलाईं जब वह एक काली स्कॉर्पियो में बैठे थे।

चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, 4 मई को आए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य में TMC के गुंडों द्वारा लगातार हिंसा किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।