बंगाल हिंसा को लेकर सागरिका घोष फैला रहीं थी झूठ, कोलकाता पुलिस की शिकायत के बाद X ने नोटिस भेजा: ई-मेल देख भड़कीं TMC सांसद

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की सांसद और पत्रकार सागरिका घोष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ से एक कानूनी नोटिस मिला है। यह नोटिस कोलकाता पुलिस की शिकायत के बाद भेजा गया है। पुलिस का आरोप है कि सागरिका घोष के अकाउंट से हिंसा से जुड़ा कंटेंट साझा किया गया है।

‘X’ ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एजेंसी के अनुरोध पर पारदर्शिता के तहत यह जानकारी दी गई है। सागरिका घोष अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विवादित और भ्रामक पोस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं।

सागरिका घोष पर पहले भी कई बार बिना तथ्यों की जाँच किए भ्रामक Video या जानकारी फैलाने के आरोप लग चुके हैं। इस बार भी कोलकाता पुलिस ने उनके एक Video को सच्चाई से परे माना है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो से समाज में तनाव फैल सकता है। नोटिस मिलने के बाद सागरिका घोष ने पलटवार किया है। उन्होंने कोलकाता पुलिस से सवाल किया कि वे हिंसा पर कार्रवाई करने के बजाय Video हटाने पर क्यों जोर दे रहे हैं।

फिलहाल, ‘X’ ने उन्हें कानूनी सलाह लेने या खुद से पोस्ट हटाने का विकल्प दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।