‘सनातन ने न तो गुलाम बनाया और न ही धर्मांतरण कराया’, बागपत में बोले CM योगी: कहा- मंदिरों को नुकसान पहुँचाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए

सीएम योगी ने बागपत में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी द्वारा मंदिर को नष्ट किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म ने कभी किसी पर जबरन आधिपत्य स्थापित नहीं किया, न गुलाम बनाया और न ही जबरन धर्मांतरण कराया है।

उन्होंने कहा कि मंदिरों, मठों और तीर्थ को नुकसान पहुँचाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए। सीएम योगी बागपत के भगवानपुर नांगल गाँव में शिव गोरखनाथ आश्रम में स्थापित नवनाथ प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुँचे थे।

इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और विदेशी आक्रांताओं द्वारा उसे समय-समय पर तोड़े जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1951 में सोमनाथ मंदिर की एक बार फिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था।

बागपत की ऐतिहासिक विरासत की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने जिन पांडवों की ओर से जिन 5 गाँव माँगे थे, उनमें बागपत भी एक था। सीएम ने स्थानीय जाट समुदाय की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि यहाँ पढ़े लिखे पुलिस कमिश्नर से लेकर डॉक्टर इंजीनियर और नेता हुए हैं, जिन्होंने देश का नाम रौशन किया है। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह और जयंत चौधरी का नाम उन्होंने लिया।