महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार (18 मई 2026) रात को हिंदू नाबालिग और मुस्लिम लड़के के बीच मामूली विवाद हुआ, जिसने देखते ही देखते सांप्रदायिक रंग ले लिया। कोंढवा इलाके में इस्लामी भीड़ के हंगामे और पुलिस पर पथराव के बाद कुछ दंगाइयों को लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह पूरा मामला एक हाउसिंग सोसाइटी का है। शुरुआती विवाद बहुत छोटा था। लेकिन जल्द ही मुस्लिम लड़के के पक्ष के और भी लोग भी ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते हुए वहाँ आ गए। घटना का Video भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस Video में कोंढवा थाने के पास सड़क जाम और भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
मामूली कहासुनी से भड़की हिंसा
पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा विवाद सोमवार (18 मई 2026) की रात करीब 11 बजे शुरू हुआ। कोंढवा की एक आवासीय सोसाइटी में दोनों किशोरों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शुरुआती विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे मुस्लिम लड़की की ओर से और भी लोग इसमें शामिल हो गए। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।
पुलिस पर पथराव, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की। हालाँकि इसी दौरान कट्टरपंथियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
Allahu Akbar in Pune now:
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) May 20, 2026
Why?
A minor altercation between two teenagers coming from Hindu and Muslim community turned into a spat. They abused each other, but in no time, an Islamist mob reached the spot and started raising Allahu Akbar slogans.
Two days back, a couple was… pic.twitter.com/QZdX7MKs27
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद कोंढवा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।

