‘अपने लोगों पर बरसाते हो बम, औरतों का बलात्कार करते हो’: UN में कश्मीर पर रो रहा था पाकिस्तान, भारत ने जमकर धोया

भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर लताड़ते हुए कहा कि मुल्क में नरसंहार का रिकॉर्ड रहा है।

दरअसल, UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश परवथनेनी ने ये टिप्पणियाँ तब की, जब पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। इस पर भारत की ओर से हरीश ने कहा, “यह विडंबना है कि पाकिस्तान ने ऐसे मुद्दों का जिक्र करना चुना है, जो पूरी तरह से भारत का अंदरूनी मामला है।”

हरीश परवथनेनी ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले का जिक्र करते हुए कहा, “नरसंहार के कृत्य को लंबे वक्त से दागदार रिकॉर्ड एक ऐसा पैटर्न दिखाता है, जिसमें पाकिस्तान अपनी सीमाओं के अंदर और बाहर हिंसा के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशश करता है।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की हरकतें किसी ऐसे देश के लिए हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए, जो अपने ही लोगों पर बम बरसाता है और सुनियोजित तरीके से नरसंहार करता है। राजदूत हरीश ने यह भी कहा कि 1971 में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के दौरान पाकिस्तान ने अपनी ही सेना द्वारा 4 लाख औरतों के साथ सुनियोजित तरीके से सामूहिक बलात्कार और नरसंहार का अभियान भी चलाया था।