भारत पहुँचे ट्रंप के मंत्री मार्को रूबियो, कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का किया दौरा: QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिनों के भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता शहर से की। वहाँ उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा भी किया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, रूबियो शनिवार (23 मई) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

रविवार (24 मई) को वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद वे मंगलवार (26 मई) को नई दिल्ली में होने वाली ‘QUAD’ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। पिछले साल पद संभालने के बाद रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है।

कोलकाता पहुँचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरे में वे आगरा और जयपुर भी जाएँगे। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ नीतियों पर नहीं, बल्कि सेवा की भावना पर टिके हैं। क्वाड बैठक में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में व्यापार, रक्षा और सुरक्षा पर बड़ी चर्चा होगी।