नमाज के बाद एहसान ने PM मोदी-CM योगी को बताया गुंडा, कहा- सब पर चल रहा मुकदमा: पुलिस ने धरा तो माँगने लगा माफी, सामने आया Video

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बकरीद पर नमाज के बाद पीएम मोदी, सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एहसान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वायरल वीडियो में वह कहता है, “गुंडा प्रधानमंत्री है, मुख्यमंत्री है, मुकदमा चल रहा है योगी पे, मोदी पे, अमित शाह पे, सब पे मुकदमा चल रहा है, ये लोग तो गुंडा हैं।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा किए जाने के बाद कुछ लोगों से बातचीत के दौरान आरोपित ने पीएम, सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी जाँच शुरू की। अधिकारियों ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के बाद आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी माँगी।

पुलिस द्वारा जारी वीडियो में वह कान पकड़कर भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कहता नजर आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति अथवा संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है।