पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वह चंडीतला थाने में TMC कार्यकर्ताओं की रिहाई से जुड़ा ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया।
Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee was reportedly attacked in Hooghly while going to submit a deputation at Chanditala Police Station. He was surrounded by protesters who showed black flags, raised slogans, and allegedly assaulted him during the incident pic.twitter.com/oYRP0YCr5d
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जाँच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि थाने में ज्ञापन देने जाते समय उन पर हमला किया गया। साथ ही, उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया है।

