बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 20 साल पुराने सरकारी बंगला खाली करने के लिए सम्राट सरकार ने 15 दिन का समय दिया है। लेकिन राबड़ी देवी जिद पर अड़ी हैं और उन्होंने कहा कि चाहे सीएम सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें लेकिन वों कहीं नहीं जाएँगी।
इस मामले में अब बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर राम का बयान सामने आया है, जिसे यह आवास आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी यह आवास इसीलिए खाली नहीं कर रही हैं क्योंकि वह एक दलित हैं और कोई कारण नहीं है। मंत्री ने कहा कि उनका दलित होना अभिशाप लग रहा है इसीलिए आवास खाली नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार (29 मई 2026) को भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। आवास खाली कराने के लिए उन्हें यह तीसरा नोटिस हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्हें 39 होर्डिंग रोड स्थित नया आवास आवंटित किया गया है। सरकार ने इस आवास को बिहार सरकार के डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया है।

