बंगाल में TMC के 80 विधायक, ममता बनर्जी की बैठक से 60 MLA रहे गायब: अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर ‘विक्टिम पॉलिटिक्स’ से अपनों ने भी किया किनारा

बंगाल में टीएमसी के दो सांसदों अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर कथित हमले को लेकर ममता बनर्जी जिस तरह से राजनीति कर रही हैं,
लग रहा है कि टीएमसी के विधायक भी इससे सहमत नहीं है। यही वजह है कि ममता बनर्जी ने जो विधायकों की बैठक बुलाई थी उसमें मात्र 20 विधायक ही शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी के राज्य में 80 विधायक हैं। इनमें से 60 विधायक बैठक से नदारद रहे। ये बैठक रविवार (31 मई 2026) को दोपहर 3 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास तक हो रही थी।

बैठक में यह तय किया गया कि पार्टी के दो सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमलों के विरोध में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। पार्टी के विधायकों की अनुपस्थिति पर पार्टी का कहना है कि ये विधायक इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, इसलिए नहीं पहुँच पाए।

प्रवक्ता का कहना है कि विधायकों ने पार्टी को इसकी जानकारी दे दी थी। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 2 जून को पार्टी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्पलेनेड के रानी रश्मोनी रोड पर धरना देंगी।