उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में पुलिस ने चेन स्नेचिंग के दो शातिर आरोपित मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी और मीडिया कैमरों के सामने दोनों का बेखौफ अंदाज दिखा। वे पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मूँछों पर ताव देते नजर आए। अब इनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
कामिल और अहमद ने 23 मई को अछिया गाँव में एक बुजुर्ग महिला से पानी माँगने के बहाने सोने की चेन लूटी थी। आरोपितों ने कबूला कि उन्होंने चेन 25 हजार रुपए में बेच दी थी। आरोपित नशे की लत पूरी करने के लिए ग्रामीण इलाकों में लूटपाट करते थे।
ये दोनों यूपी के संत कबीरनगर जिले के अपराधी हैं। एक का नाम मो. कामिल है और दूसरे का नाम मो. अहमद उर्फ नाटे है।
— Ranjeet kumar Yadav (@RanjeetkrYdv) June 2, 2026
दोनों चोरी, झपटमारी, छिनैती और गांजा तस्करी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पहचान छिपाने के लिए टोपी पहनते और अपना चेहरा ढकते थे।
इनके किसी भी गलत काम का यदि कोई विरोध… pic.twitter.com/JkhDxDL9FK
पहचान छिपाने के लिए ये टोपी पहनते थे। विरोध करने पर ये पीड़ितों की आँखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक देते थे। पुलिस ने इनके पास से 10 हजार रुपए कैश, गांजा, मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और मिर्च पाउडर बरामद किया है।

