भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने वाला विदेशी मीडिया संस्थान ‘ब्लूमबर्ग’ (Bloomberg) ने एक और कारनामा किया है। हाल ही में ब्लूमबर्ग ने फर्जी खबर फैलाई कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 अरब डॉलर यानी लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का सोना बेचा है। भारत के केंद्रीय बैंक RBI ने तुरंत ही इस दावे पर संज्ञान लिया और इसे फर्जी बताकर खारिज कर दिया।
दरअसल, 02 जून 2026 को ब्लूमबर्ग ने अपने इकोनॉमिक्स के विश्लेषक अभिषेक गुप्ता के आकलन के हवाले से लिखा कि ईरान युद्ध के बढ़ते असर से अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए भारत के केंद्रीय बैंक RBI ने अपने सोने का एक हिस्सा बेच दिया हो सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि RBI ने सोना बेचकर अपने फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) को सपोर्ट किया है।

RBI ने दावा किया खारिज
ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट पर RBI ने जवाब दिया। RBI ने रिपोर्ट में दी जानकारी को खारिज करते हुए कहा कि यह गलत है। RBI ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उसके पास मौजूद गोल्ड रिजर्व की जानकारी हर महीने प्रकाशित होने वाले अपनी रिपोर्ट ‘मंथली बुलेटिन’ में नियमित रूप से दी जाती है।
स्वर्ण धारिता संबंधी स्पष्टीकरण
— ReserveBankOfIndia (@RBI) June 3, 2026
Clarification on gold holdingshttps://t.co/JrCUhWWEHo
इस बुलेटिन में RBI ने साफ किया कि उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध नई रिपोर्ट के अनुसार उसके पास 880.52 टन सोना है और इस मात्रा में कोई बदाव नहीं हुआ है। साथ ही RBI ने लोगों से अपील की है कि सोने के भंडार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट और रिपोर्ट पर ही भरोसा करें, क्योंकि वहीं सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

