टीवी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ के लाइव डिबेट शो के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बँटोरी। दरअसल, भारतीय पत्रकार अर्नब गोस्वामी के डिबेट शो में शामिल एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट कैमरे पर अचानक पिस्तौल दिखाने लगा।
यह डिबेट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की खराब स्थिति, वहाँ के लोगों पर होने वाले अत्याचार और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। डिबेट में दोनों तरफ से भारत और पाकिस्तान के कई मेहमान शामिल थे। बहस के दौरान माहौल काफी गर्म हो गया। इसी बीच पाकिस्तानी पैनलिस्ट मेजर शेख एम नदीम से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से जुड़े सवाल पूछे गए। बहस तेज होने पर वह अचानक कैमरे से थोड़ा हटे और फिर एक पिस्तौल दिखाने लगे। उन्होंने कैमरे पर ही PoK एक्टिविस्ट को धमकी दी, “तुम जैसे लोगों के लिए हम इसे रखते हैं।”
#MassacreInPoK | Pakistani showed a pistol, What Arnab did next is viral
— Republic (@republic) June 9, 2026
Watch #DebateWithArnab now, on-air, and online. Tune in and fire in your comments: https://t.co/zpKp1utzxK#Pakistan #PakistanOccupiedKashmir #RepublicTV #IndiaNews #RepublicWorldLive #ArnabGoswami… pic.twitter.com/X1YZmlSKeF
लाइव टीवी पर इस तरह का दृश्य देखकर दर्शक हैरान रह गए। घटना का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दीं। हालाँकि, इस घटना के बाद भी शो के होस्ट अर्नब गोस्वामी पीछे नहीं हटे और उन्होंने बहस जारी रखी। पिस्तौल दिखाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्नब गोस्वामी ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि सामने वाले के पास पूछे जा रहे सवालों का कोई जवाब नहीं है।
अर्नब ने कहा, “यह हताशा की सबसे बड़ी निशानी है। यह नफरत की हद है। आपने मेरे कार्यक्रम में रिवॉल्वर दिखाया है। अगर आप गोली चलाएँगे तो सबसे पहले अपने ही कैमरे को नुकसान पहुँचाएँगे। शायद पाकिस्तानी फौज ने उन्हें बता दिया है कि अब वे ISI के लिए उपयोगी नहीं रहे हैं और उन्हें कभी भी हटाया जा सकता है। शायद इसी वजह से वे अपने पास बंदूक रखते हैं।”

