भारत मंडपम में NDA की बैठक, PM मोदी का प्रधानमंत्री पद के रिकॉर्ड के लिए किया गया अभिनंदन: शुभेंदु अधिकारी ने पीएम को खिलाई झालमुड़ी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार (10 जून 2026) को हुई NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल और उनके नए रिकॉर्ड को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पेश किया। NDA के सभी नेताओं ने इसका समर्थन करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी। इस मौके पर कई मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी सामने आया, जब पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए सरकार के प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

NDA की यह बैठक मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई। बैठक में गठबंधन को और मजबूत बनाने तथा आने वाले समय की रणनीति पर भी चर्चा हुई।