नासिर ने बीच बाजार आनंद को तलवार से काट डाला, क्योंकि भांजी से छेड़खानी करने पर मारा था थप्पड़: UP के संतकबीर नगर की घटना

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक दलित युवक आनंद की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि नासिर अली नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संतकबीरनगर के SP ने पुलिस टीमों को तुरंत एक्शन में उतारा है।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, आगजनी की और हत्यारे नासिर अली के तुरंत एनकाउंटर की माँग पर अड़ गए। वारदात की वजह महज इतनी थी कि पाँच दिन पहले एक शादी में नासिर अली ने आनंद की भांजी से छेड़छाड़ की थी।

आनंद ने अपनी भांजी की अस्मत की रक्षा के लिए नासिर को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात की रंजिश में गुरुवार (18 जून 2026) की रात जब आनंद बाजार से लौट रहा था, तब नासिर और उसके गुंडों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुस्साहस के बाद इलाके में भारी तनाव है। गुस्से में भड़के ग्रामीणों ने आरोपित के घर और गुमटी में आग लगा दी। हालात को संभालने के लिए एडीजी, डीआईजी और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस फरार हत्यारे नासिर अली और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।