‘क्यों रे तेरी बहन…’ CJP के प्रदर्शन में दिखे आपत्तिजनक पोस्टर, PM मोदी और राघव चड्ढा को लेकर लिखी गईं आपत्तिजनक टिप्पणियाँ

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिलचट्टे शनिवार (20 जून 2026) को दिल्ली में एक बार फिर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान कुछ तिलचट्टे आपत्तिजनक पोस्टर पकड़े दिखे जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ लिखी हुई थीं।

इस प्रदर्शन के दौरान एक शख्स राघव चड्ढा के फोटो वाला पोस्टर पकड़ा था। इसमें राघव चड्ढा के मुँह पर ताला लगा हुआ था और उसमें लिखा था, “क्यों रे, तेरी बहन बोल नहीं सकती थी।” वहीं, एक अन्य पोस्टर पर पीएम मोदी को लेकर बेहद अमर्यादित बातें लिखी गई थीं।

दरअसल, CJP ने NEET के पेपर लीक को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई माँगी रखी हैं।