प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में राज्य की भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए करीब 47 हजार करोड़ रुपए की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके पैतृक गाँव को पूरी तरह सोलर विलेज बनाने का बड़ा ऐलान किया।
मयूरभंज की धरती से विकास का शंखनाद
प्रधानमंत्री मोदी ने मयूरभंज में भारी संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा इन दिनों उत्सवों के आनंद में डूबा हुआ है। हाल ही में यहाँ रज पर्व मनाया गया है और महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं।
इसी बीच राज्य में लोकतंत्र और विकास का उत्सव भी चल रहा है क्योंकि ओडिशा की डबल इंजन भाजपा सरकार ने अपने सफल 2 साल पूरे कर लिए हैं। PM मोदी ने कहा कि ओडिशा की जनता का अपनापन उन्हें बार-बार यहाँ खींच लाता है।
PM मोदी ने आज का दिन अपने लिए बहुत विशेष बताया। उन्होंने मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। PM मोदी राष्ट्रपति जी के साथ उनके पैतृक गाँव पहाड़पुर भी गए।
वहाँ उन्होंने राष्ट्रपति जी द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए स्कूल का दौरा किया। PM मोदी ने एलान किया कि पहाड़पुर गाँव को अब बहुत तेजी से ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ के हर घर को सौर ऊर्जा मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को मुफ्त बिजली मिलेगी और वे अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे।
Pahadpur village will now be rapidly developed as a solar village. This means that every household here will be ensured access to solar power.
— BJP (@BJP4India) June 20, 2026
Odisha’s Konark Sun Temple has a unique identity. In the same way, Pahadpur will earn the identity of a Solar Village.
This will… pic.twitter.com/syg6dyrvYB
₹47 हजार करोड़ की परियोजनाओं की बड़ी सौगात
ओडिशा के विकास को नई रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी ने लगभग 47 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएँ बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रेलवे और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।
PM ने कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा के संसाधनों को यहाँ की नई संभावनाओं में बदल रही है। राज्य में बड़ा निवेश लाने के लिए ‘उत्कर्ष ओडिशा’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
जनजातीय समाज का सम्मान और संथाली भाषा को बढ़ावा
PM मोदी ने जनसभा में जनजातीय समाज के उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा के लिए ‘ओल चिकी’ लिपि विकसित की थी। हमारी सरकार ने भारत के संविधान को संथाली भाषा में प्रस्तुत करके इस समाज को बड़ा सम्मान दिया है।
Pandit Raghunath Murmu developed the Ol Chiki script for the Santali language.
— BJP (@BJP4India) June 20, 2026
Our government has presented the Constitution of India in the Santali language.
We have honoured Odisha’s distinguished sons and daughters with Padma awards.
– PM @narendramodi
इसके अलावा पिछले 2 वर्षों में ओडिशा की महान विभूतियों के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए देश भर में करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए हैं।

भारत की मजबूती के लिए ओडिशा का मजबूत होना जरूरी
अपने संबोधन के आखिर में PM मोदी ने भविष्य के दो महत्वपूर्ण पड़ावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2036 में ओडिशा के गठन के 100 साल पूरे होंगे और 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे।
दोनों का लक्ष्य एक ही दिशा में है। जब ओडिशा की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तभी भारत भी मजबूत होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 21 जून को आने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर पूरे देश और दुनिया के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

