दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिलचट्टे सड़कों पर उतरे। छात्रों की माँगों के नाम पर प्रदर्शन का दावा करने वाले ये तिलचट्टे छात्रों की माँगों को भूल सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगेंडा करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कहीं ध्रुव राठी के पोस्टर दिखे तो कहीं आजादी-आजादी के नारे और ऐसे में जिन छात्रों की बात करने का यह दल दावा करता है वो कहीं पीछे छूट गई। ऑपइंडिया के रिपोर्टर इस प्रर्दशन को कवर करने के लिए मैदान में उतरे लेकिन उन्हें जो दिखा वो प्रदर्शन नहीं बल्कि राजनीतिक प्रोपेगेंडा ही था।
इस प्रदर्शन के दौरान उस्मान अली नाम के एक तिलचट्टे के नाम से प्रोपेगेंडाबाज यूट्यूबर ध्रुव राठी के पोस्टर बाँटे गए। खास बात ये रही कि जिन तिलचट्टों ने ये पोस्टर पकड़ा हुआ था, उन्हें खुद नहीं पता था कि इस पोस्टर का विषय क्या है। इस पोस्टर पर लिखा था, “आज पर्दाफाश हो चुका है, जनता जाग चुकी है। इनका बचना नामुमकिन है।”
कॉकरोचों के प्रोटेस्ट में बंटे ध्रुव राठी के पोस्टर
— OpIndia.tv (@OpIndia_tv) June 20, 2026
जिन्होंने हाथ में पकड़ा, उन्हें ही नहीं मालूम पोस्टर का विषय क्या?
उस्मान अली के नाम से बँट रहे पोस्टर! pic.twitter.com/s3MpJ4bObn
प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर वामपंथियों का डफली गैंग एक्टिव नजर आया। इस दौरान SFI के आंदोलनजीवी डफली लेकर ‘आजादी-आजादी’ के नारे लगाते दिखे।
जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में फिर एक्टिव हुआ डफली गैंग
— OpIndia.tv (@OpIndia_tv) June 20, 2026
SFI के आंदोलनजीवी लगा रहे "आजादी-आजादी" के नारे pic.twitter.com/xJsdCtw3uC
पिछले प्रदर्शन के दौरान फूल देकर कूल रहने की बात करने वाले AAP के पूर्व नेता और CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके की बात भी इस बार उसके तिलचट्टों ने नहीं मानी। प्रदर्शन के दौरान एक तिलचट्टा वहाँ मौजूद एक बुजुर्ग के साथ बदतमीजी करता दिखा। बुजुर्ग के साथ कॉकरोच की बहस का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
CJP प्रोटेस्ट में पहुँचा कॉकरोच हो गया हिंसक, सीनियर सिटीजन से भिड़ा, लोगों ने किया बीच-बचाव
— OpIndia.tv (@OpIndia_tv) June 20, 2026
अपनी बात सुनाने के लिए अचानक उग्र क्यों हुआ कॉकरोच? देखिए @jayeshmatiyal की ग्राउंड रिपोर्ट pic.twitter.com/w6WhVMdBNw
प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा कॉकरोचों भी पहुँचा। खुद को प्रदर्शन में शामिल बता रहा आमिर अहमद कैमरे पर बता ही नहीं पाया कि वो इस प्रदर्शन में कर क्या रहा है। इस प्रदर्शन में एक शामिल एक अन्य शख्स से उससे पूछा कि शिक्षा मंत्री का क्या नाम है तो आमिर वो भी नहीं बता सका। यह बातचीत आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
"कौन प्रोटेस्ट करवा रहा है मुझे नहीं मालूम, शिक्षा मंत्री कौन है मुझे वो भी नहीं मालूम…"
— OpIndia.tv (@OpIndia_tv) June 20, 2026
"बच्चों की क्या माँग है वो उनसे पूछिए, मैं तो उनका चाचा हूँ… मुझे कुछ नहीं मालूम"
CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे आमिर अहमद कॉकरोचों से क्यों भिड़ गए? देखिए @jayeshmatiyal की ग्राउंड रिपोर्ट pic.twitter.com/7DdVzS1NDx
कुल मिलाकर देखें तो यह प्रदर्शन कोई माँग को पूरी करने वाला या किसी मुद्दे को उठाना वाला प्रदर्शन नहीं रह गया है। बस यह कॉन्टेंट का प्रदर्शन हो गया है, 4 लोग आते हैं, 4 बातें करते हैं, वीडियो बनाते हैं और प्रोपेगेंडा फैलाकर चले जाते हैं। अभिजीत दिपके या उसकी तिलचट्टी सेना को ना छात्रों से कुछ लेना-देना है और ना उनके भविष्य से।

