तू क्या NEET निकालेगा रे अब्दुल्ला… खुद ही चुना अबू धाबी को एग्जाम सेंटर, फिर शुरू कर दिया रोना-धोना: NTA की जाँच से खुली पोल, अब नागपुर में देगा परीक्षा

NEET-UG री-एग्जाम (21 जून) से ठीक पहले नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब को अबू धाबी केंद्र मिलने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार (20 जून) को जाँच के बाद पोल खोली। NTA ने कहा कि यह कोई तकनीकी या सिस्टम की गड़बड़ी नहीं थी, बल्कि छात्र के ही लॉगिन ID से परीक्षा शहर बदलकर अबू धाबी चुना गया था।

हालाँकि, छात्र के पास पासपोर्ट न होने की शिकायत मिलने पर एजेंसी ने ‘स्टूडेंट-फर्स्ट’ नीति के तहत उसका केंद्र बदलकर वापस नागपुर कर दिया है। दरअसल, एडमिट कार्ड आने पर छात्र का केंद्र ‘अबू धाबी इंडियन स्कूल, UAE’ दिखा तो परिवार हैरान रह गया।

परिवार का दावा था कि उन्होंने सिर्फ नागपुर, वर्धा और भंडारा के विकल्प चुने थे। इस पर NTA ने रिकॉर्ड जाँचकर बताया कि फॉर्म सुधार विंडो के दौरान छात्र के अकाउंट से ही अबू धाबी का विकल्प दो बार चुना और प्रीव्यू किया गया था। अंततः छात्र की परेशानी को देखते हुए परीक्षा से ठीक पहले केंद्र बदल दिया गया।