CM योगी के निर्णय पर अभिभूत हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- अयोध्या में चंपत राय को दूर रखकर मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया

यूपी के शामली में ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अक्सर योगी सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं। गंगा स्नान से लेकर गोरक्षा तक के मुद्दे पर उनकी सरकार से तकरार होती रही है, लेकिन इस बार सीएम योगी की तारीफ कर उन्होंने सबको चौका दिया है। दरअसल सीएम योगी जब अयोध्या दौरे पर गए थे, तब उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दौरे से दूर रखा था।

सीएम योगी के इसी रुख का उन्होंने समर्थन किया। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर सीएम योगी ने एसआईटी का गठन किया और कहा कि 15 दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सवालों के घेरे में हैं।

उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि जिस समय किसी व्यक्ति पर दाग लग जाए, तो उसे अपने साथ बिठाने का मतलब समाज में अलग जाता है, इसलिए सीएम योगी ने कम से कम अपने दौरे से दूर रखा, ये अच्छा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये मामला काफी गंभीर है और घोटालों से इनकार नहीं किया जा सकता।