महाराष्ट्र MLC चुनाव में शरद पवार-उद्धव ठाकरे-कॉन्ग्रेस की तिकड़ी का सूपड़ा साफ, महायुति ने 17 में 16 सीटें जीत कर दिया क्लीन स्वीप: पूरा जोर लगाकर भी INC प्रत्याशी को नहीं मिला 1 भी वोट

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनावों के नतीजे सोमवार (22 जून 2026) को घोषित हो गए। बीजपी के अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने विपक्ष को पूरी तरह क्लीन स्वीप कर दिया है। नतीजों में 17 में से 16 सीटों पर महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की है। इनमें सबसे अधिक बीजेपी ने 11 सीटें जीती।

महायुति गठबंधन ने जीती 17 सीटों में से 6 सीटों पर महायुति के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे। इससे गठबंधन को शुरुआत में ही बढ़त मिल गई थी। अब नतीजों में भी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की है। इनमें बीजेपी ने 11 सीट, शिवसेना (शिंदे गुट) ने तीन और नेशनलिस्ट कॉन्ग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं एक सीट पर बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते जीते हैं। उन्होंने महायुति के नरेंद्र दराडे को हराकर सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इस सीट पर पहले गोकुल गीते बीजेपी से ही चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन शिवसेना के खाते में सीट जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

उधर, नतीजों में कॉन्ग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की तिकड़ी पूरी तरह फेल साबित हुई। कॉन्ग्रेस का इतना बुरा हाल रहा कि अमरावती विधान परिषद सीट पर पार्टी को शून्य वोट मिला तो वहीं उद्धव ठाकरे की पार्टी को एक सीट पर सिर्फ 5 वोट ही मिले।