महाराष्ट्र की एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान को इस्लामी कट्टरपंथियों ने जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। नाजिया इलाही खान ने कहा कि दो मुस्लिम युवक ने अलग-अलग वीडियो बनाकर उन्हें धमकियाँ और गालियाँ दीं। अपने एक्स अकाउंट पर क्लिप शेयर करते हुए नाजिया खान ने लिखा कि उनमें से एक व्यक्ति मुस्लिम पत्रकार था और दूसरे ने खुलेआम गला काटने की धमकी दी।
नाजिया ने गाली-गलौज करने वाले मुस्लिम ‘पत्रकार’ का वीडियो किया शेयर
पहली वीडियो शेयर करते हुए नाजिया ने लिखा, “ये सलमान हैं, एक मुस्लिम पत्रकार! ये शायद महाराष्ट्र से हैं! ये पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर भी इस रिपोर्ट में ये मुझे वेश्या कह रहे हैं! क्या किसी मुस्लिम पत्रकार के लिए किसी महिला पर गंदी और अपमानजनक बातें कहना जायज है? इसीलिए ये खुलेआम मुझे वेश्या कह रहे हैं!”
This is Salman, a Muslim journalist!
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) June 21, 2026
He is likely from Maharashtra!
This journalist represents the fourth pillar of democracy, yet in this report, he is calling me a whore!
Is it perhaps permissible for a Muslim journalist to hurl filthy, abusive insults at a woman?
That is… pic.twitter.com/Bueep7a5VL
नाजिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान नाम का व्यक्ति को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुना जा सकता है। वह कहता है कि नाजिया की हरकतों ने उसे इतना गुस्सा दिलाया कि उसका मन उसे मारने का हुआ, लेकिन वह मजबूर था इसीलिए ऐसा नहीं कर सका। इसके बाद उसने नाजिया के परिवार और परवरि श पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर यह ऐसी है तो इसकी माँ कैसी होगी।”
नाजिया का नाम लेते हुए सलमान ने कहा, “पीछे जो महिला दिखाई दे रही है, वह नाजिया इलाही खान है। वह न तो खान है, न नाजिया है और न ही उसका इलाही नाम से कोई नाता है।” इसके बाद उसने नाजिया के लिए एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ‘रं**’ कहा। उसने यह भी कहा कि वह यह शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहता था, लेकिन उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एक मुस्लिम युवक ने गला काटने की दी धमकी
ऐसी ही धमकी भरी एक और वाडियो नाजिया इलाही खान ने शेयर की, जिसकी पहचान उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के अब्दुल के रूप में बताई। अब्दुल ने नाजिया को सीधे जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो शेयर करते हुए नाजिया ने लिखा, “यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद का अब्दुल है, जो मेरा गला काटने की धमकी देते हुए वीडियो बना रहा है! और वह जेल जाने को भी तैयार है!”
This is Abdul from Aurangabad, Maharashtra, who is making a video threatening to slit my throat!
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) June 21, 2026
And he is even ready to go to jail!@HMOIndia @CMOMaharashtra @DGPMaharashtra @MumbaiPolice @police_aurangab @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/jPo53C0kj3
वीडियो में अब्दुल कहता है, “तू कौन होती है हमरा नबी के खिलाफ बोलने वाली। तेरा ऐसा हाल करूँगा कि कभी नहीं भूलेगी। चाहे जेल क्यों न जाना पड़े।”
एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान ने इन दोनों वीडियो को उन धमकियों और गालियों के उदाहरण के रूप में साझा किया, जो उनके अनुसार उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ मुस्लिम यूजर्स की ओर से मिल रही हैं। ये घटनाएँ नाजिया इलाही खान से जुड़े विवादों की लंबी श्रृंखला में एक नया अध्याय हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर होने वाली तीखी बहसों के केंद्र में रही हैं। फिलहाल, उनके द्वारा साझा किए गए इन दोनों वीडियो पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

