उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिलाओं पर केमिकल फेंकने वाले मोहम्मद दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद ने ट्यूशन टीचर, छात्रा और एक नर्स पर ये केमिकल फेंका था। पुलिस पूछताछ में आरोपित दिलशाद ने बताया कि उसे महिलाओं को दर्द में तड़पते देख मजा आता था।
पुलिस ने बताया कि टाइल्स जोड़ने के काम आने वाले केमिकल से दिलशाद राह चलती महिलाओं को निशाना बनाता था। हाल ही में उसने नेट की तैयारी कर रही लखीमपुर निवासी एक छात्रा और ट्यूशन टीचर पर केमिकल फेंका था। तीन दिन पहले ही देर रात ड्यूटी से लौट रही नर्स पर भी यही केमिकल फेंका था, जिससे नर्स, का हाथ बुरी तरह झुलस गया।
गिरफ्तारी.. #Kanpur_police_in_news #UPPoliceInNews@Uppolice pic.twitter.com/GweQoAPSrY
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 22, 2026
पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया औऱ आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने शहर के तमाम सीसीटवी फुटेज के आधार पर आरोपित दिलशाद को पहचाना और उसके घर का पता लगा लिया। पुलिस ने दिलशाद का पीछा किया तो वह वारदात को अंजाम देने निकला था लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जाँच में यह भी सामने आया कि दिलशाद पहले भी जेल जा चुका है। उसने तीन साल पहले नाबालिग लड़की को झाड़ियों में ले जाकर रेप का प्रयास किया था, जिसमें उसे पॉक्सों एक्ट के तहत सजा हुई थी।

