उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी में गंगा नदी के बीचोबीच चिकन खाया गया और शराब पार्टी की गई। यह सब बीजेपी पार्षद की नाव में हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी पाँच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला दशाश्वमेध घाट का है। सामने आई वीडियो में सभी पाँच आरोपित नाव में चिकन और शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत वीडियो में दिख रहे सभी पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनकी नाव को भी सीज कर दिया।
यह नाव गंगा नदी के बीच है जिस पर चिकन बन रहा है और दारु पार्टी की तैयारी है.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) June 22, 2026
नाव में एक चूल्हे पर भगोने में रखा चिकन पक रहा है. कई सारे चेहरे एक-एक करके वीडियो में आते है.
ब्लागर सबको नाम से पुकार रहा है. कोई छेदी है कोई बबलू है और दीपक है तो कोई मखन्चू है. प्रदीप चिकन के… pic.twitter.com/V8Idam17Ad
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी शामिल हैं। सभी की उम्र 25 से 32 वर्ष के बीच है।
वहीं दशाश्वमेल एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो देखने से पुराना लग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो में बीजेपी पार्षद कहीं नहीं दिख रहे हैं, जरूर नाव उनकी या उनके किसी परिवार के सदस्य की है।
इससे पहले भी वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इन युवकों ने चिकन बिरयानी खाकर हड्डियाँ गंगा नदी में फेंकी थीं।

