शिवम के साथ हिजाब वाली गर्लफ्रेंड, मुस्लिम लड़कों ने घेर कर मारा, लड़की से बोले- ‘मुसलमान लौंडे खतम हो गए?’: एक्शन में UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में शिवम नाम का एक लड़का एक मुस्लिम लड़की संग घूम रहा था। लड़की हिजाब पहनी हुई थी। बस इसी बात पर 4 मुस्लिम लड़कों ने शिवम को घेर कर मारा। उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ दीं। इन लोगों ने मुस्लिम लड़की के साथ भी अश्लील हरकत की, उसे धमकाया भी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 53 सेकंड का यह वीडियो अब वायरल हो चुका है। इस वीडियो के आधार पर 25 अगस्त 2026 को UP पुलिस ने संज्ञान लिया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऊपर जो वायरल वीडियो है, वो इंदिरापुरम क्षेत्र में गौर ग्रीन सोसायटी के पास स्थित एक पार्क के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक (शिवम) को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पास में ही हिजाब पहनी एक युवती भी है। वीडियो में हमलावर युवती को भी गाली दे रहे हैं। युवती पूरे घटनाक्रम के दौरान सहमी हुई नजर आती है। युवती जहाँ खड़ी है, वहीं पास में सिल्वर कलर की कार भी खड़ी दिखाई देती है। गाजियाबाद की पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही कार के नंबर के आधार पर भी पड़ताल कर रही है। साथ ही मारपीट करने वाले युवकों की पहचान का प्रयास भी किया जा रहा है।

क्या है वीडियो में

जो मुस्लिम लड़के शिवम को मार रहे हैं, वो कहते हैं – “ये मुसलमान बहन है। और इसका नाम शिवम है।” इसके बाद शिवम पर थप्पड़ों की बौछार होती है। माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली दी जाती है। फिर उससे सवालिया लहजे में पूछ जाता है – “तू क्यों घूमा रहा है इसे? तेरी हिंदू बहन नहीं है? हिंदू बहन खतम हो गई है?”

इसके बाद लड़कों का झुंड हिजाब पहनी लड़की की ओर जाते हैं। उससे पूछते हैं – “नाम क्या है बहन तेरा?” इस सवाल का वो जवाब देती है – “भाई, आज के बाद यह नहीं होगा।” लेकिन ऐसे जवाब सुनने के लिए शायद वो तैयार नहीं था। इसलिए धमकी देने लगा – “क्यों आई तू, ये तो बता दे। तेरी गलती क्या हो गई? मुसलमान लौंडे खतम हो गए? निकाह कर ले अपने घर वालों से बोल कर। तू इसे पहन (हिजाब) के ये सब क्यों कर रही है? इसे उतार (हिजाब) दे बहन।”

एक्शन में UP पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद UP पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंदिरापुरम के ACP सूर्यबली मौर्य के अनुसार वायरल वीडियो इंदिरापुरम के ही एक पार्क का है। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो में दिख रहे कार के नंबर के आधार पर भी जाँच कर रही है।