सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका का आम आदमी पार्टी से संबंध है, इसका अंदाजा तो लोगों को पहले से था, लेकिन उनका पाकिस्तान से कनेक्शन है और भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले जॉर्ज सोरोस से भी उनके तार जुड़ रहे हैं, ये आपको नहीं पता होगा। चलिए हम बताते हैं कि कैसे ये पूरा नेक्सेस जुड़ा हुआ है।
रांका के पेशेवर प्रोफाइल के मुताबिक, वे पाकिस्तानी फर्म Gavi, the Vaccine Alliance में दो बार काम कर चुके हैं। पहली बार मई 2021 से जुलाई 2022 तक और दूसरी बार अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक, पहली बार जॉब छोड़ने के बाद रांका Gavi में Independent Part-time Consultant के रूप में दोबारा जुड़े।
पाकिस्तान की मंत्री रहीं डॉक्टर Sania Nishtar ने 18 मार्च 2024 को Gavi की CEO का पदभार संभाला था। यानी रांका जब अक्टूबर 2024 में Gavi में as a consultant वापस आए, तब संस्था की CEO सानिया निश्तर थीं। उनका CEO कार्यकाल रांका की Gavi के दूसरे कार्यकाल के दौरान था।

सानिया निश्तर कोई सामान्य पाकिस्तानी bureaucrat नहीं थीं। वह Imran Khan की सरकार में 2018 से 2022 तक Special Assistant to the Prime Minister on Social Protection and Poverty Alleviation थीं और उन्हें Federal Minister का दर्जा प्राप्त था। 2013 में वो कार्यवाहक सरकार के दौरान मंत्री के तौर पर भी काम किया। कहने का मतलब है कि वह संयोग से गावी में शामिल नहीं हुई थीं, बल्कि गावी में शामिल होने से पहले, वह एक पाकिस्तानी सीनेटर थीं और संघीय सरकार में मंत्री भी रह चुकी थीं।

वह इमरान खान सरकार के बड़े Ehsaas welfare programme की प्रमुख जिम्मेदार अधिकारियों में भी शामिल थीं। हालाँकि इससे आशुतोष रांका का इमरान सरकार के साथ सीधा संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता, लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि जो टाइमिंग थी, वो काफी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि 2018 में चुनाव में जीत के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान में गरीबी, अशिक्षा और दूसरे सामाजिक सुरक्षा को लेकर काम करना शुरू किया और उस वक्त निश्तर को सरकारी नीति को बदलने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन सबके बाद जब निश्तर ने गावी के सीईओ के रूप में वापसी की, तो रांका की भी फर्म में वापसी हुई।
कहानी यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि इसका दूसरा पहलू भी है। दरअसल रांका जब गावी से दूसरी बार जुड़े थे, तो उस वक्त उनका आम आदमी पार्टी से जुड़ाव भी सार्वजनिक तौर पर दिखता है। उन्होंने 20 फरवरी 2025 को अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी तस्वीर उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने केजरीवाल को सबसे ज्यादा inspired करने वाला व्यक्ति कहा था। उन्होंने फॉलोअर्स को कहा था कि आगे कुछ रोमांचक होने वाला है। इतना ही नहीं वे 18 मार्च 2025 को आम आदमी पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिखाई दिए थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बात कह रही थी और इसे AAP Rajasthan के साथ साथ मनीष सिसोदिया को टैग किया गया था। यानी गावी में काम करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह आशुतोष रांका नजर आए थे।
इससे सवाल उठता है कि क्या गावी और केजरीवाल की पार्टी के बीच आशुतोष रांका कड़ी का काम कर रहे थे? उनके प्रोफेशनल रिश्ते और पॉलिटिकल एक्टिविटीज क्यों सामने नहीं आए, खास कर उस वक्त जब गावी में पाकिस्तान की पूर्व मंत्री निश्तर और रांका एक साथ थे। गावी में रांका की जिम्मेदारियां वास्तव में क्या थीं? उन्हें वेतन कौन देता था? उनके काम का स्वरूप क्या था? क्या आम आदमी पार्टी के साथ उनकी राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी उन्होंने फर्म को दी थी?

इसके अलावा ये सवाल भी उठता है कि क्या सीजेपी प्रवक्ता के रूप में जंतर मंतर पर दिखाई देने वाले आशुतोष रांका का आम आदमी पार्टी से ये कनेक्शन भी काम आया?
इस कहानी का तीसरा पहलू भी काफी दिलचस्प है, वह है भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस के साथ जुड़े तार…आशुतोष रांका का नेटवर्क सिर्फ Gavi तक सीमित नहीं था। उनके प्रोफाइल में Global Health Visions जिसका नाम बाद में Kinaura Partners हो गया, उससे भी जुड़ा हुआ है। साथ ही Gavi का Open Society Foundations और Soros Economic Development Fund के साथ institutional relationship भी रहा है। ये मामला रांका के पहले कार्यकाल के वक्त का है।
अप्रैल 2022 में, Gavi ने मेडएक्सेस और Open Society Foundations (OSF) के साथ COVID-19 वैक्सीन खरीद के लिए 200 million यूएस डॉलर तक की Risk-Sharing Facility की घोषणा की थी। इसमें MedAccess की ओर से 100 million US डॉलर तक की खरीद गारंटी और Soros Economic Development Fund (SEDF) के माध्यम से OSF की ओर से 100 million US डॉलर तक की गारंटी शामिल थी। इसका उद्देश्य COVAX की बिक्री को बढ़ाने के लिए लोगों में भरोसा पैदा करना था।
रांका ने Global Health Visions में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। ये संगठन ग्लोबल हेल्थ सेक्टर में काम करने वाली एडवाइजरी फर्म है। यह टीकाकरण. संक्रामक रोग और स्वास्थ्य नीति सहित कई क्षेत्रों में एक्टिव है। रांका के बारे में जो जानकारी Global Health Visions के वेबसाइट पर पहले मौजूद थी, उसे बाद में हटा लिया गया। हालांकि लिंक्डइन प्रोफाइल में यह दिखता है।
किसी प्रोफाइल का गायब हो जाना अपने आप में किसी अपराध का प्रमाण नहीं है। वेबसाइटों को नया रूप दिया जा सकता है, कर्मचारी नौकरी छोड़ते हैं और संगठन नियमित रूप से अपने सार्वजनिक पेजों में बदलाव करते रहते हैं। लेकिन अगर व्यक्ति सार्वजनिक हस्ती होता है तो उसके प्रोफाइल गायब होते हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक ही कि आखिर सार्वजनिक जांच के बाद उनके पेशेवर संगठन से जानकारी क्यों हटाई? ग्लोबल हेल्थ विज़न्स उर्फ किनाउरा पार्टनर्स में उनकी क्या भूमिका थी?
हालाँकि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि रांका को व्यक्तिगत तौर पर सोरोस या उसके संगठन से पैसे मिले। लेकिन इतना तो तय है कि रांका ने गावी के लिए काम किया, गावी का ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के साथ वित्तीय संबंध था और ओपन सोसाइटी नेटवर्क जॉर्ज सोरोस से जुड़ा था। रांका कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता हैं और सार्वजनिक जीवन में वाले व्यक्तियों को इसका जवाब तो देना ही चाहिए।

