Homeराजनीतिजामिया में मिला कारतूस हमारा नहीं, दिल्ली पुलिस ने गोली नहीं चलाई: गृह मंत्रालय

जामिया में मिला कारतूस हमारा नहीं, दिल्ली पुलिस ने गोली नहीं चलाई: गृह मंत्रालय

"घटना वाले दिन दिल्ली पुलिस के पास रबड़ की गोलियाँ तक नहीं थीं। प्रदर्शन स्थल पर पाए गए खाली कारतूस पुलिस विभाग की नहीं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई है, इसकी फिर भी विस्तृत जाँच चल रही है।"

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि नागरिकता विधेयक संशोधन के खिलाफ विरोध के बहाने चल रही हिंसा के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के किसी भी छात्र पर दिल्ली पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के ही मातहत आती है।

गौरतलब है कि सफदरजंग और होली फैमिली अस्पतालों में क्रमशः दो और एक ‘प्रदर्शनकारी’ भर्ती किए गए थे। इनमें से होली फैमिली अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारी की चोट गोली से नहीं थी, और उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। वहीं सफ़दरजंग अस्पताल में घायल प्रदर्शनकारियों के घावों के बारे में अलग-अलग मेडिकल और पुलिस जाँच चल रही है

प्रदर्शन स्थल पर पाए गए खाली कारतूस के बारे में भी पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ़ कर दिया कि हालाँकि यह बात तो तय है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई है, लेकिन इसकी फिर भी विस्तृत जाँच चल रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक अन्य प्रश्न के जवाब में अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन दिल्ली पुलिस के पास रबड़ की गोलियाँ तक नहीं थीं।

स्कूल बस को भी नहीं छोड़ा दंगाई भीड़ ने, दिल्ली के सीलमपुर-जाफराबाद में उग्र प्रदर्शन: कई पुलिसकर्मी घायल

बाबर की औलादें आगजनी कर सबूत दे रहे कि ये देश उनका नहीं: पहलवान ने उपद्रवियों को दी धोबी-पछाड़

12 प्रोफेसरों और वैज्ञानिकों को बनाया बंधक: लैब में JNU के छात्रों की गुंडई, फोन व कागजात छीने

‘जामिया में जो हुआ वो जलियाँवाला बाग़ जैसा’ – हिंदुत्व नहीं छोड़ूँगा वाले उद्धव ठाकरे का सेक्युलर राग

जामिया नगर से गिरफ्तार हुए 10 लोगों का पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस ने नहीं चलाई एक भी गोली

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -