Homeदेश-समाजनृसिंह मंदिर के पास बकरीद में गोकशी: पथराव में 2 थाना प्रभारी सहित कई...

नृसिंह मंदिर के पास बकरीद में गोकशी: पथराव में 2 थाना प्रभारी सहित कई पुलिस वाले घायल

हजारीबाग के नृसिंह मंदिर के पास बकरीद के दौरान गौ हत्या की गई। इसकी सूचना मिलते ही गाँव में हिंदुओं द्वारा गाय की हत्या का विरोध करने पर समुदाय विशेष ने बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद पत्थरबाजी के दौरान...

झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित कटकमदाग थाना क्षेत्र के नृसिंह मंदिर के खबरियावा-बनहा इलाके में बकरीद के दौरान गोकशी की सूचना मिलते ही दो समुदाय के आमने-सामने आने के बाद गाँव में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद यहाँ समुदाय विशेष द्वारा जमकर पथराव हुआ। वहीं इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के नृसिंह मंदिर के पास के इलाके में विशेष समुदाय द्वारा बकरीद के मौके पर गाय काटने के खुलासे के बाद हुआ। गाँव में हिंदुओं द्वारा प्रतिबंधित पशु गाय की हत्या का विरोध करने पर समुदाय विशेष ने इस मामले पर बहस करना शुरू कर दिया।

मामला इतना बढ़ गया कि लोग आपस में एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। लोगों ने आपस में जम कर पत्थरबाजी की। इस दौरान उपद्रवियों ने उत्तेजित हो कर एक बाइक को आग के हवाले कर दिया जबकि भीड़ द्वारा कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया।

साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर भीड़ को काबू करने की कोशिश की। बेकाबू भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवी होमकर और एसडीएम मेघा भारद्वाज ने घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर हालातों पर काबू पा लिया है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की भी अपील की है। इसके साथ ही भारी संख्या में जवानों को भी तैनात किया गया है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए डीसी रामगढ़ सह हजारीबाग संदीप सिंह ने बताया, “मवेशी को मारकर फेंके जाने के बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई है। हम लोगों का फोकस है कि आगे किसी तरह की घटना न हो। घटना के पीछे कौन हैं, इसकी जाँच की जा रही है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -