Homeदेश-समाजमैं विदेश में भारतीयों के हितों की चौकीदारी कर रही हूंँ, इसलिए चौकीदार हूँ:...

मैं विदेश में भारतीयों के हितों की चौकीदारी कर रही हूंँ, इसलिए चौकीदार हूँ: सुषमा स्वराज

एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि भाजपा की 'सबसे संवेदनशील नेता' ने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ क्यों जोड़ा है? इस पर सुषमा स्वराज ने जवाब देते हुए कहा, "क्योंकि मैं विदेश में भारत और भारतीय नागरिकों के हितों की चौकीदारी कर रही हूंँ।"

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार (मार्च 30, 2019) को बताया कि जर्मनी में म्यूनिख के निकट एक अप्रवासी ने भारतीय दंपति पर चाकू से हमला किया। इस घटना में  पुरुष की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हैं। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा, “भारतीय दंपति प्रशांत और स्मिता बसारूर पर म्यूनिख के निकट एक अप्रवासी व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। दुर्भाग्यवश प्रशांत की मौत हो गई। स्मिता की हालत स्थिर है। हम प्रशांत के भाई की जर्मनी यात्रा का प्रबंध कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवादनाएँ।”

जर्मनी के म्यूनिख में शुक्रवार (मार्च 29, 2019) सुबह करीब 7 बजे भारतीय दंपति के साथ उनके ही अपार्टमेंट पर रहने वाले एक व्यक्ति से बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि व्यक्ति ने दंपति पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान प्रशांत के सिर पर चाकुओं से कई वार किए गए। दंपति की चीख-पुकार सुनकर उसी परिसर में रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दंपति को पिछले साल ही जर्मनी की नागरिकता मिली थी।

सुषमा स्वराज द्वारा मामले को MEA के अंतर्गत सम्भाले जाने की सूचना ट्विटर पर देने के दौरान सुषमा स्वराज से एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि भाजपा की ‘सबसे संवेदनशील नेता’ ने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ क्यों जोड़ा है? इस पर सुषमा स्वराज ने जवाब देते हुए कहा, “क्योंकि मैं विदेश में भारत और भारतीय नागरिकों के हितों की चौकीदारी कर रही हूंँ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -